Advertisement

पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवार्ड, पिता के निधन के बाद अवार्ड पाकर भावुक हुए अभिनेता

NATIONAL AWARD 2023 : बॉलीवुड़ में कई बेहतरीन कलाकार है जिनको  फैन्स उन्हें बहुत पसंद करते है I ऐसे ही हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन कलाकार हैं “पंकज त्रिपाठी”। आपने उनका अभिनय तो जरुर देखा होगा I अपने करियर में पंकज ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और कई पुरस्कार जीते। लेकिन हाल ही में हुए देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह अवार्ड फिल्म ‘मिमी’ के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के रोल के मिला। अवार्ड मिलने के बाद पंकज भावुक हो गए।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि यह पुरस्कार अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया। पंकज कहा, “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए नुकसान और दुख का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वह मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे। मैं यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं।”

इसके अलावा उन्होंने कहा कि , “आज मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। फिलहाल मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। ”

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया था । उनके 98 वर्षीय पिता स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। पिता के निधन के पंकज पूरी तरह टूट गए थे। क्योंकि वह अपने पिता के बहुत करीब थे।

Advertisement