Advertisement

चमकी bigg boss ott 2 के विनर Elvish Yadav की किस्मत, मिल रहे बॉलीवुड समेत कई ऑफर्स

छोटे पर्दे का सबसे पोपुलर और बड़ा शो bigg boss हमेशा दर्शको को पसंदीदा शो रहा है I अब तक के इसके सभी सीजन सफल रहे है I दर्शको को एक सीजन ख़त्म होते ही दुसरे का बेसब्री से इन्तजार रहता है I वहीं इस शो में आए सभी कंटेस्टेंट की लाइफ भी बहुत बदल जाती है I ऐसा ही कुछ हुआ है bigg boss ott 2 के  विनर एल्विश यादव के साथ I  इन दिनों एल्विश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। उन्होंने सभी दर्शको का दिल जीत लिया है I हाल ही में एल्विश ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की, जिसके बाद से ही उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीति में शामिल होने का तो पता नही लेकिन उनके पास मनोरंजन उद्योग से कुछ प्रस्ताव हैं, जिसका उन्होंने खुलासा किया।

आपको बता दें कि हाल ही में एल्विश ने एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया कि उन्हें क्या-क्या ऑफर मिले हैं। एल्विश ने बताया कि उन्हें कुछ फिल्मों के ऑफर मिले हैं। इसके अलावा वेब सीरीज और कई रियलिटी शो के लिए भी अप्रोच किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें थ्रिलर कॉन्सेप्ट पर आधारित कहानियां पसंद हैं। उन्हें हीरो नही बल्कि विलेन का किरदार ज्यादा पसंद है। एल्विश ने कहा , लेकिन अगर उन्हें कोई कॉमेडी पिक्चर मिले तो वह उसे जरूर करना चाहेंगे। क्योंकि  किसी को हंसाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है.

आपको बता दें कि एल्विश ‘बिग बॉस’ के इतिहास के पहले वाइल्डकार्ड प्रतियोगी हैं, जिन्होंने शो के बीच में शामिल होने के बाद भी ट्रॉफी जीती। एल्विश यादव ने यूट्यूब कंटेंट के जरिए लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इसके बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आकर उन्होंने अपने ‘सिस्टम’ से अलग मनोरंजन किया। अब यूट्यूबर एक कदम आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement