Advertisement

बॉलीवुड सितारों ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग में मनाया जश्न, देखिए सेलेब्स के रिएक्शन

23 अगस्त 2023 सभी भारतवासियों के लिए एक गर्व का दिन रहा I क्योंकि भारत के चंद्रयान 3 ने चाँद पर सफल लैंडिंग की है I  जिससे भारत को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। चंद्रयान 3 की इस सफल लैंडिंग को लेकर पूरा देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं I आपको बता दें कि अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल समेत कई सितारों ने इसरो को इतनी बड़ी जीत हासिल करने पर बधाई दी है।

आपको बता दें कि बोलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम के जरिए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ‘करोड़ों दिल इसरो को धन्यवाद कह रहे हैं… आपने हमें गौरवान्वित किया है… भारत को इतिहास बनाते हुए देखकर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं… भारत चांद पर है… हम चांद पर हैं।’ .. #चंद्रयान3।

वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा- ‘चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई… यह हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। जय हिन्द।’ इनके साथ ही अभिनेता विक्की कौशल ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम में लिखा- इसरो की टीम को बधाई… हमें गौरवान्वित महसूस कराने के लिए धन्यवाद I

वहीं आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने भी इसरो चीफ की स्पीच वाली फोटो शेयर कर लिखा- वाह… क्या पल है। श्रद्धा के अलावा मीरा राजपूत ने भी पोस्ट कर बधाई दी और लिखा- चंद्रयान 3 के लिए इसरो को बधाई… जय हिंद।

Advertisement