आज 23 अगस्त 2023 भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में हामिल हो गया है I आज सभी भारत के वासी अपने आप को गोरवान्वित महसूस कर रहे है I आज भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में लगातार तरक्की हासिल कर रहा है I वहीं आज भारत ने ऐसा कुछ कर दिखाया जो अभी तक किसी अन्य देश ने नहीं किया था I बता दें कि हाल ही में isro ने चंद्रयान 3 को चाँद में भेजने के लिए रवाना किया था I जिसकी आज चाँद पर सफतापूर्वक लेंडिंग हो गई है I आपको बता दें कि चंद्रयान 3 ने सिर्फ सुरक्षित लेंडिंग ही नही की, बल्कि भारत ऐसा पहला देश है जिसने चाँद के दक्षिणी ध्रुव में लेंडिंग की है I जो बहुत ही गर्व की की बात है I आज इस ऐतिहासिक पल को सभी देशवासियों ने अपनी आँखों से देखा I जो पल हमेशा सबके जहन में रहेगा I आज सभी भारतवासी भारतीय होने पर और भी ज्यादा गर्व महसूस कर रहे है I
चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाये दी I आज पुरे भारत में एक ही बात चल रही है और वो है “इंडिया इज नाउ ऑन द मून” I