Advertisement

अक्षरा ने अभिमन्यु को जेल जाने से बचाया, अब क्या अभिनव की बहन लेगी बदला

स्टार प्लस का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” है I जो काफी पोपुलर है I इसके किरदार और कहानी दर्शको को बहुत पसंद आ रही है I लेकिन आपको बता दें कि अब इस शो की कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है I हाल ही में शो में दिखाया जा रहा था कि अभिनव की मौत का इल्जाम अभिमन्यु पर लगाया गया था I जिसके लिए कोर्ट में उसको पेश किया गया I लेकिन अक्षरा ने उसका वकील बनकर अभिमन्यु को बेकसूर साबित कर दिया है I जिसके बाद अब शो की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है I साथ ही अक्षर और अभिमन्यु कि जिंदगी भी नया मोड़ लेगी I

आपको बता दें कि अभिमन्यु के बेकसूर होने पर सभी खुश है लेकिन अभिनव की बहन इससे बहुत हतास है I और उसका गुस्सा अभिमन्यु और अक्षरा को लेकर बहुत बढ़ गया है I अब मुस्कान अभिमन्यु से अभिनव की मौत का बदला लेगी I

Advertisement

Leave a Comment